Tuesday, August 4, 2026
Homeहरियाणारोहतकमहम में कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा...

महम में कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

रोहतक जिले के महम में कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर शुक्रवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गोलियां चलने से आसपास इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही महम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही विधायक बलराम दांगी भी कार्यालय पहुंचे और जायजा लिया और पुलिस अधीक्षक को फोन करके घटनाक्रम की जानकारी दी।

पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी में बाइक सवार हमलावर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे है। घटनास्थल पर उप पुलिस अधीक्षक महम तनुज शर्मा, एफएसएल टीम, प्रभारी थाना महम, सीआईए स्टाफ की सभी टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। मौके से पुलिस टीम को 4 खाली खोल प्राप्त हुए है।

वहीं इस मामले में पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रात के समय करीब 1 बजे विधायक महम बलराम दांगी के महम स्थित कार्यालय पर फायरिंग की वारदात हुई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में रोहतक पुलिस की अलग-2 सीआईए व थानों की 8 टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular