Thursday, July 4, 2024
Homeहरियाणासोनीपतसोनीपत जेल में बंद रेप के आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास...

सोनीपत जेल में बंद रेप के आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास ,लिखा सुसाइड नोट

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा के सोनीपत जेल में बंद रेप के कैदी ने तेजधार हथियार से गर्दन काट ली। इससे पहले की वह गर्दन पर और वार करता वहां पर डयूटी दे रहे वार्डरवार्डर ने तुरंत उससे धारदार वस्तु छीन ली । बाद में पुलिस को कैदी की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला । सिटी पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद दीपक गढी सराये नामदार खां निवासी है। उसका परिवार हाल में कबीरपुर में रह रहा है। गोहाना सदर थाना में उसके खिलाफ 5 अप्रैल,2024 को दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर किम्मी सिंगला, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था।

सोनीपत जेल उपाधीक्षक सचिन कुमार ने पुलिस को बताया कि बंदी दीपक ने 24 जून को दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे ब्लाक नंबर 3 (ए) में पतीनुमा नुकीली वस्तु से अपनी गर्दन पर वार करके आत्महत्या करने की कोशिश की। उस समय डयूटी पर तैनात वार्डर सुभाष ने मौके पर पहुंचकर उसे आत्महत्या करने के लिये रोका व नुकीली वस्तु बरामद की। बंदी की तलाशी लेने पर उसकी जेब से सुसाइड नोट प्राप्त किया है।

पुलिस ने दीपक के खिलाफ धारा 309 IPC व 42 P.ACT के तहत केस दर्ज कर लिया है। छानबीन जारी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular