Sunday, September 8, 2024
HomeदेशRAMOJI RAO PASSED AWAY : रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी...

RAMOJI RAO PASSED AWAY : रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का निधन, फिल्म और राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक

RAMOJI RAO PASSED AWAY : रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 87 साल के थे। रामोजी राव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।

पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत मीडिया जगत, फिल्म जगत और राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है। उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर रखा गया है, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है।

रामोजी राव के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर पोस्‍ट कर लिखा- श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है।

बता दें कि रामोजी राव काे 5 जून को बिगड़ती सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। साल 2016 में उनको पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। रामोजी राव मीडिया जगत, फिल्म जगत की बड़ी हस्ती माने जाते थे।

उन्होंने रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी, जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, ईटीवी नेटवर्क, डॉल्फिन हॉटल्स, मार्गदर्शी चिटफंड और ईनाडू तेलुगु अखबार भी आता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular