Rajya Sabha Election 2026 : हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को हुए चुनाव में बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह सिंह बौद्ध ने जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा।
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने लिए 18 फरवरी को हर दो साल में होने वाले राज्यसभा चुनाव की घोषणा की थी। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 वैध मत हैं, जिसमें बीजेपी के पास 48, कांग्रेस के पास 37, निर्दलीयों के पास 3 और इनेलो के पास 2 वोट थे।
सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके मतगणना हुई। वहीं इनलो ने मतदान से गैरहाजिर रहने का फैसला किया था।

