Saturday, December 27, 2025
Homeराजस्थानRajasthan News : पशुपालन विभाग के विभिन्न संवर्गों के 1055 अधिकारी हुए...

Rajasthan News : पशुपालन विभाग के विभिन्न संवर्गों के 1055 अधिकारी हुए पदोन्नत

Rajasthan : पशुपालन विभाग के राजस्थान राज्य पशुपालन सेवा संवर्ग के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, उप निदेशक, संयुक्त निदेशक तथा अतिरिक्त निदेशक स्तर के विभिन्न संवर्गाे के कुल 1055 अधिकारी पदोन्नत हुए हैं।

इन पदों के लिए शुक्रवार को शासन सचिवालय में पदोन्नति समिति की बैठक आरपीएससी सदस्य डॉ. सुशील कुमार बिस्सु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में शासन सचिव, पशुपालन विभाग डा. समित शर्मा, मुकुट बिहारी जांगिड़, संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक विभाग, दिनेश कुमार जांगिड़, संयुक्त शासन सचिव, पशुपालन विभाग एवं कार्यकारी निदेशक डॉ सुरेश चन्द मीना भी उपस्थित थे।

डॉ. समित शर्मा ने बताया कि पदोन्नति समिति की बैठक में वर्ष 2024-25 तक विभिन्न संवर्गाे के पदों पर पदोन्नति की गई है। पदोन्नति प्रक्रिया का संचालन राज्य सरकार के नियमों एवं विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर किया गया है।

उन्होंने कहा कि विभाग में वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, उपनिदेशक, संयुक्त निदेशक, अतिरिक्त निदेशक, पशुपालन की पदोन्नतियां काफी समय से लम्बित थी। विभागीय पदोन्नति के अंतर्गत पात्रता एवं वरिष्ठता के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। इससे न केवल विभागीय कार्मिकों के मनोबल में वृद्धि होगी बल्कि विभाग की कार्यप्रणाली भी और अधिक सुदृढ़ होगी। शासन सचिव ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए विभाग की उन्नति में अपना योगदान दें।

RELATED NEWS

Most Popular