Tuesday, September 1, 2026
HomeपंजाबPunjab Weather: पंजाब के कई इलाकों में हो रही है भारी बारिश,...

Punjab Weather: पंजाब के कई इलाकों में हो रही है भारी बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Punjab Weather: पंजाब में आज मौसम अचानक बदल गया। कई इलाकों में भारी बारिश हुई। जालंधर में सुबह 8:30 बजे अचानक मौसम बिगड़ गया। पूरे ज़िले में बूंदाबांदी और तेज़ हवाएँ चलने लगीं। जालंधर से सटे होशियारपुर में भी सुबह 7:30 बजे बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर 5 अक्टूबर से राज्य में महसूस किया जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 5-6 और 7 अक्टूबर को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है। इस दौरान राज्य में भारी बारिश हो सकती है।

Punjab News: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरा में धान की खरीद शुरू करवाई

पिछले कुछ दिनों से जालंधर में मौसम गर्म हो रहा है, तापमान लगातार बढ़ रहा है। रातें भी काफी गर्म हो गई हैं। गुरुवार सुबह जालंधर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई। बारिश के 20 मिनट के भीतर ही तापमान 28 डिग्री तक पहुँच गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पांच अक्टूबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का और मुक्तसर साहिब में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular