Friday, May 17, 2024
Homeपंजाबपंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट, शीत लहर के कारण तापमान में गिरावट

पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट, शीत लहर के कारण तापमान में गिरावट

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब, उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है, जिससे फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अगले दो दिनों में बहुत ठंडा मौसम और बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली समेत पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब-हरियाणा में बादल छाए रहने की संभावना है। हिमाचल से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चलेंगी। जिससे पंजाब और हरियाणा में ठंड बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, पंजाब-हरियाणा में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक कम दर्ज किया जा रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार सुबह 8.30 बजे तक पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के विभिन्न इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम थी। 25 से 50 मीटर तक रिकार्ड किया गया। कुछ स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से कम दर्ज होने की संभावना है। 10 जनवरी के बाद घने कोहरे से राहत मिलने की संभावना है।

सीएम मान का ऐलान, कड़ाके की ठंड के कारण पंजाब के सभी स्कूल फिर बंद, जानें

आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा और दिन में ठंड की स्थिति बनी रह सकती है।

इसके बाद 9 जनवरी से घने कोहरे और अत्यधिक ठंडे दिनों से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 8 जनवरी की रात और 9 जनवरी की सुबह के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular