Monday, August 31, 2026
HomeपंजाबPunjab News: स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब राज्य स्तरीय समारोह फरीदकोट में आयोजित...

Punjab News: स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब राज्य स्तरीय समारोह फरीदकोट में आयोजित किया जाएगा

Punjab News: 15 अगस्त 2025 को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा और स्वतंत्रता को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। पंजाब सरकार भी पूरे राज्य में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाएगी और फ़रीदकोट में पंजाब का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। यहाँ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रीय ध्वज फहराएँगे और परेड की सलामी लेंगे।

इसके अलावा, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान फिरोजपुर में, पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष जय किशन रोड़ी फाजिल्का में, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा रूपनगर में, मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री अमन अरोड़ा लुधियाना में, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर शहीद भगत सिंह नगर में और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री संजीव अरोड़ा संगरूर में ध्वजारोहण करेंगे।

रोहतक में सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू का सेवन करने वालों के होंगे चालान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह अमृतसर में, जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां गुरदासपुर में, वन मंत्री लाल चंद तरनतारन में, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर मानसा में, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस मोगा में ध्वजारोहण करेंगे। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह पटियाला में, जल संसाधन मंत्री बरिन्दर गोयल बठिंडा में, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध जालंधर में, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह पठानकोट में, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां एसएएस नगर में, बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular