Monday, August 31, 2026
Homeपंजाबचुनाव ड्यूटी पर पहुंचे पुलिसकर्मी के सिर में लगी गोली, मौके पर...

चुनाव ड्यूटी पर पहुंचे पुलिसकर्मी के सिर में लगी गोली, मौके पर ही मौत

लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव कर्मियों के साथ तैनात एक सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में सरकारी हथियार से गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। घटना के दौरान संबंधित कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गयी। थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह की कार्बाइन से दुर्घटनावश गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी अनुसाग थानेदार कुलदीप सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी गहरी मंडी जंडियाला पुलिस लाइन में तैनात था। उनकी ड्यूटी विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव राधलके में थी। देर शाम वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार था, तभी अचानक उसकी राइफल से गोली चल गयी, जो उसके माथे में लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

कुलदीप सिंह के शव को सरकारी अस्पताल पट्टी के शवगृह में रखवा दिया गया है और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक के बेटे लवप्रीत सिंह के बयानों पर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

सभी ईवीएम मशीनें सुखजिंदरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के स्ट्रांग रूम पहुंची

इस बीच वोटिंग के दौरान कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए। मालूम हो कि जालंधर में कांग्रेस के एक पोलिंग एजेंट की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि आप कार्यकर्ताओं ने उनके सिर पर लाठियों से वार किया। यहां कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।

लुधियाना में भी पोलिंग बूथ पर हंगामा हुआ। कांग्रेस के पोलिंग एजेंट का आरोप है कि आप प्रत्याशी पराशर पप्पी ने अपने समर्थकों के साथ उन्हें घेर लिया। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष व प्रत्याशी अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह पाराशर के घर भी गये. जिसके बाद उन्होंने खुद को भी साफ किया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular