Tuesday, August 25, 2026
HomeपंजाबPunjab News: धर्म की आड़ में हो रहे गलत काम, डेरा प्रमुख...

Punjab News: धर्म की आड़ में हो रहे गलत काम, डेरा प्रमुख का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Punjab News: पंजाब के लुधियाना में मुल्लांपुर दाखा के अंतर्गत तलवंडी गांव में एक डेरा प्रमुख का अश्लील वीडियो वायरल होने का विवाद अब बढ़ता जा रहा है। जहां पुलिस की ओर से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, वहीं अब ग्रामीणों ने भी डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कहा है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

लोगों ने कहा कि डेरा प्रमुख के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में महिलाओं को बहला-फुसलाकर गलत काम किया जा रहा है। जहां एक ओर डेरा प्रमुख ने जमानत के लिए अर्जी लगाई है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराते हुए बड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Uttarakhand News: विदेशी मेहमानों ने उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य की जमकर की सराहाना; 8 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे

ग्रामीणों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि वीडियो वायरल हुआ है, ग्रामीणों का कहना है कि डेरा प्रमुख का ऐसा वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है। जिसे दबा दिया गया है और अब ग्रामीण बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर के पास पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि धर्म की आड़ में गलत काम हो रहा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular