Monday, August 31, 2026
HomeपंजाबPunjab News: पंजाब की बेटी ने विदेश में कमाया सम्मान, कनाडा की...

Punjab News: पंजाब की बेटी ने विदेश में कमाया सम्मान, कनाडा की सेना में भर्ती हुई

Punjab News: मल्लांवाला के निकटवर्ती गांव आसिफ वाला की बेटी जसविंदर कौर को कनाडाई सेना में शामिल किया गया है। जसविंदर कौर मार्च 2020 में स्टडी वीजा पर कनाडा गई थीं। वहां पहुंचकर उन्होंने न केवल अपनी पढ़ाई में सफलता हासिल की, बल्कि अपनी मेहनत से अप्रैल 2024 में कनाडा की स्थायी नागरिक भी बन गईं।

Punjab News: नशा विरोधी अभियान के मद्देनजर ग्राम पंचायतों को आदेश जारी

अब 2025 में कनाडाई सेना में उनका चयन गांव के लिए गर्व की बात है। जसविंदर के पिता रणजीत सिंह ने कहा कि न केवल परिवार, बल्कि पूरा गांव उनकी बेटी की सफलता से खुश है और लोग उसे बधाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होने के बाद जसविंदर ने सीमावर्ती क्षेत्र में अपनी ड्यूटी निभानी शुरू कर दी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular