Monday, September 7, 2026
HomeपंजाबPunjab News: लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर खूनी झड़प, धारदार हथियारों...

Punjab News: लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर खूनी झड़प, धारदार हथियारों से हमला

Punjab News: लुधियाना में गिल रोड के पास कलसियां ​​स्ट्रीट में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद तब हिंसक हो गया, जब दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान, कथित तौर पर दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

इस घटना की तस्वीरें और वीडियो इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते एक बड़ी झड़प में बदल गया।

जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी दोनों गुटों के बीच तनाव बना रहा। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।

1 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम

पहले पक्ष का दावा है कि उन पर बिना किसी वजह के हमला किया गया, जबकि दूसरे पक्ष ने भी विरोधी पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाते हुए खुद को बेकसूर बताया है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular