Saturday, August 29, 2026
Homeपंजाबपंजाब, लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल मंत्री का पद संभाला

पंजाब, लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल मंत्री का पद संभाला

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज यहां राज्य के नये जेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल के दौरान जेल विभाग की अहम जिम्मेदारी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को सौंपी है।

पद संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि उनका लक्ष्य राज्य की जेलों को सही मायने में सुधार गृह बनाना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की जेलों में बंद कैदियों को सुधारने और उन्हें अच्छा नागरिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सजायाफ्ता कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल में भर्ती

लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य की जेलों में मोबाइल फोन के अवैध इस्तेमाल और आपराधिक तत्वों की नापाक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि पंजाब की जेलों को नवीनतम सुरक्षा उपकरणों से लैस करना भी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

जेल मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब सरकार कैदियों को सुधारने में मदद करने और उन्हें सजा पूरी करने के बाद रचनात्मक नागरिकों के रूप में समाज में फिर से शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular