Saturday, February 14, 2026
HomeदेशPunjab Floods : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब के बाढ़...

Punjab Floods : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों से मिलेंगे

Punjab Floods : पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ में डूबे जिलों की स्थिति जानने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार (4 दिसंबर) को पंजाब का दौरा करेंगे। इसी संबंध में उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री मान से फोन पर विस्तृत चर्चा भी की।

केंद्रीय मंत्री गुरुवार प्रात: अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से सीधे बाढ़ पीड़ित किसान भाई-बहनों से मिलने जाएंगे। किसानों से मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे। जिसमें मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत और किसानों को मदद पहुंचाने के उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को भी केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक कर पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ के हालात और फसलों के नुकसान को लेकर चिंता जताई थी। (स्रोत- PIB)

 

RELATED NEWS

Most Popular