Friday, November 21, 2025
Homeदेशपंजाब किसानों का अब भी संघर्ष जारी : आप सांसद सीचेवाल खुद...

पंजाब किसानों का अब भी संघर्ष जारी : आप सांसद सीचेवाल खुद ट्रैक्टर लेकर पहुंचे बाढ़ प्रभावित खेतों में

Punjab News : पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसानों का अब भी संघर्ष जारी है। वहीं दूसरी तरफ सरकार और जनप्रतिनिधियों की मदद भी उतनी ही मज़बूती से जारी है।

सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल खुद मैदान में उतरकर बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद कर रहे है। उन्होंने हाल ही में बाढ़ से बर्बाद हुई ज़मीनों का दौरा किया और किसानों के साथ मिलकर खेतों को फिर से खेती लायक बनाने का काम शुरू किया। उनकी टीम ट्रैक्टरों के साथ खेतों में पहुंची और किसानों को नए सिरे से शुरुआत करने में सहायता प्रदान की।

बाढ़ के बाद कई खेतों में गाद और रेत जम गई है, जिससे खेती करना मुश्किल हो गया है। इस समस्या को देखते हुए पंजाब सरकार ने एक खास पहल शुरू की है – ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ इस योजना के तहत किसानों को उनके खेत में जमा रेत का मालिकाना हक दिया जा रहा है, और साथ ही उस रेत को हटवाने में भी सरकार पूरी मदद कर रही है।

खेतों से रेत हटाने के लिए सरकार ने विशेष मशीनरी और संसाधन उपलब्ध कराए है। साथ ही, किसानों को तकनीकी सलाह और वित्तीय सहायता भी दी जा रही है ताकि वे अगली फसल की तैयारी कर सकें। इस पूरी प्रक्रिया में आप सरकार के जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से शामिल है।

बलबीर सिंह सीचेवाल की मदद से किसान काफी खुश है। वे कह रहे है कि पहले बाढ़ के बाद उन्हें अकेला छोड़ दिया जाता था, लेकिन अब सांसद खुद खेतों में आकर उनकी समस्याएं सुन रहे है और तुरंत समाधान दे रहे है। यह वास्तविक जनसेवा का उदाहरण है।

RELATED NEWS

Most Popular