Friday, September 4, 2026
HomeपंजाबPunjab News: कैबिनेट सब-कमेटी ने 85,000 कर्मचारियों का DA 42% से बढ़ाकर...

Punjab News: कैबिनेट सब-कमेटी ने 85,000 कर्मचारियों का DA 42% से बढ़ाकर 60% करने का प्रस्ताव रखा

Punjab News: पंजाब सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर आई है। पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी ने राज्य के लगभग 85,000 कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बड़ी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के तहत, कर्मचारियों का DA 42% से बढ़ाकर 60% करने की सिफारिश की गई है।

इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए सरकारी कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर ही DA दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कर्मचारियों को परिवार का हिस्सा मानती है और उनके हितों का ध्यान रखा जा रहा है।

Punjab News: लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी, कैबिनेट मंत्री बैंस ने मोहल्ला क्लिनिक का…

मंत्री अमन अरोड़ा के अनुसार, सब-कमेटी द्वारा तैयार किया गया यह प्रस्ताव अंतिम मंज़ूरी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री की मंज़ूरी मिलते ही इस फैसले को लागू कर दिया जाएगा, जिससे हज़ारों कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular