Friday, February 27, 2026
Homeहरियाणाकृषि विकास मेले में प्रत्येक जिले से प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा...

कृषि विकास मेले में प्रत्येक जिले से प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा सम्मानित

हिसार:  चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक दो दिवसीय कृषि विकास मेला अनाज मंडी लाडवा (कुरुक्षेत्र) में लगाया जाएगा। मेले का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे जबकि कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस मेले का मुख्य विषय ‘जल संरक्षण-प्रति बूंद से अधिक फसल’ रखा गया है,जिसका उद्देश्य किसानों को जल प्रबंधन की उन्नत तकनीकों से अवगत कराना तथा कम पानी में अधिक उत्पादन की दिशा में प्रेरित करना है।

यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि मेले में हर साल हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में किसान जुटते हैं। उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया है कि वे कृषि विकास मेले में आकर विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों, तकनीकों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रमेश यादव ने बताया कि कृषि विकास मेले में प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक महिला व एक पुरूष प्रगतिशील किसान को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले किसानों में करनाल के गांव टीकरी से ईलम सिंह, गांव औगंध से काजल, मण्डकोला के गांव मीरपुर कौराली से इंदिरा देवी व रमेश कुमार, हिसार के सदलपुर से रामेश्वर दास, आदमपुर से रेखा, भिवानी के गांव लोहानी से भवरजीत, गांव नाथूवास से मुन्नी बाई, यमुनानगर के गांव बहादुरपुर से रजनी, गांव खुंडेवाला से बेअंत सिंह, पानीपत के गांव उरलाना से प्रीतम सिंह, गांव बसाड़ा से पुष्पा देवी, महेन्द्रगढ़ के गांव खायरा से योगेन्द्र कुमार, गांव गुढ़ा से नीतू यादव, जींद के गांव इक्कस से निर्मला, लखमीरवाला से सुभाष चन्द, कैथल के गांव जसवंती से प्रदीप कुमार, गांव बाता से पूजा देवी, फरीदाबाद के गांव अरूआ से नीरज, गांव फैज्जुपुर खादर से सरिता, पंचकुला के गांव बड़ोना कलां से जैब, गांव बालदवाला से सुनीता देवी, सोनीपत के गांव आहुलाना से सैशन कुमार, गांव पुरखास राठी से सोनिया, कुरूक्षेत्र के गांव धनोरा जाटान से मनदीप कौर, गांव उमरी से प्रेम पाल सिंह, नूंह के गांव संगेल से मंचनल रानी, उजीना से मनीष पाल सिंह, फतेहाबाद के गांव भूथन खुर्द से रवि पुनियां, गांव ढाणी डूल्ट से सरोज, झज्जर के गांव वजीरपुर से संदीप, देव नगर से मनीषा, अंबाला के गांव काठगढ़ छपरा से नेहा देवी, गांव बकनौर से अरविंदर सिंह, रेवाड़ी के धवाना से विपिन यादव, मोहम्मदपुर से शीला देवी, रोहतक के गांव रीठाल से नीरज, पहरावर से बबीता, सिरसा के गांव रूपाना खुर्द से सुरेन्द्र कुमार, गांव मिठड़ी से कुलदीप कौर शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में किया है महत्वपूर्ण कार्य

इन प्रगतिशील किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन, कटाई सिलाई, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण,
पशुपालन व कॉस्मेटिक प्रोडक्टस, वर्टिकल खेती एवं एकीकृत कृषि प्रणाली, फल व सब्जी परिरक्षण, संसाधन संरक्षण तकनीक, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, मशरूम उत्पादन व मूल्य संवर्धन, हाईटेक डेयरी, धान में जल संरक्षण लेजर लेवलर द्वारा, फल एवं सब्जी का मूल्य संवर्धन, विदेशी सब्जियों की खेती, मशरूम का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, फसल अवशेष प्रबंधन, औषधीय एवं सुगंधित पौधे, कपड़ा संवर्धन, समेकित कृषि प्रणाली, स्वयं सहायता समूह आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किया है।

RELATED NEWS

Most Popular