Thursday, August 27, 2026
Homeशिक्षारोहतक जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की...

रोहतक जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया जारी, 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं विद्यार्थी

रोहतक: उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए दाखिला पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं।

प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक के प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेज में जारी है। सरकार स्नातक कोर्स में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने के प्रति उत्सुक है।

विद्यार्थियों के लिए स्नातक कार्यक्रमों जैसे बीए, बीकॉम, बैचलर ऑफ फिजिकल साइंसिज, बैचलर ऑफ लाइफ साइंसिज, बीसीए, बीबीए इत्यादि के लिए एडमिशन पोर्टल खुला है।

पात्र विद्यार्थी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किए गए पोर्टल https://admissions.highereduhry.ac.in पर 9 जून 2025 तक आवेदन कर सकते है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular