प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 समिट का शुभारंभ किया। यह दो दिवसीय समिट निवेश और बुनियादी ढांचे पर केंद्रित है, जिसमें 60 से अधिक देशों के राजदूत और मिशन प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एडवांटेज असम 2.0 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने PM Modi को पूर्वोत्तर की संस्कृति का ब्रांड एंबेसडर बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, नरेंद्र मोदी– पूर्वोत्तर की समृद्ध संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर।
Narendra Modi – The Brand Ambassador of North East’s rich culture ❤️ pic.twitter.com/saqKxbu0FJ
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 25, 2025
इस दौरान मोदी ने अपने संबोधन में ने कहा कि आज का भारत आने वाले 25 वर्षों की 21वीं सदी के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए एक के बाद एक कदम उठाते हुए बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया अब भारत पर भरोसा करती है जो लगातार सुधार कर रहा है। इसकी युवा आबादी बहुत तेजी से कुशल बन रही है और इसका नव-मध्यम वर्ग नई आकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ रहा है।
Speaking at the Advantage Assam Summit. The state’s dynamic workforce and rapid growth are driving its transformation into a leading investment destination. https://t.co/RM23eXAvY4
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2025
उन्होंने कहा, असम का योगदान बढ़ता जा रहा है। 2018 में एडवांटेज असम का पहला संस्करण लॉन्च किया गया था। उस समय असम की अर्थव्यवस्था लगभग 2.75 लाख करोड़ रुपए थी, जो अब छह लाख करोड़ रुपए है। इसका मतलब है कि भाजपा सरकार के तहत असम की अर्थव्यवस्था छह साल में दोगुनी हो गई है। यह डबल इंजन वाली सरकार के दोहरे प्रभाव को दर्शाता है।