Monday, October 19, 2026
Homeदेशगुरुकुल कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक और वैदिक परंपरा देखेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

गुरुकुल कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक और वैदिक परंपरा देखेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

  • 1 नवंबर को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी शिरकत

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दौरे में कुरुक्षेत्र के गुरुकुल की ऐतिहासिक और वैदिक परंपरा को देखेंगी। कुरुक्षेत्र  के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा, कि राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध, पुख्ता और प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी की जाएं। प्रशासन की ओर से कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सोमवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 1 नवंबर को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले स्वामी श्रद्धानंद की जयंती कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना था, जिसमें भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए उच्च स्तरीय सुरक्षा प्लान तैयार किया जाए। गुरुकुल परिसर के अंदर और बाहर, आने-जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था के लिए अलग से रूट प्लान बनाया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वीवीआईपी मूवमेंट सुचारू रूप से हो सके। पार्किंग स्थलों का चिन्हित पहले से कर लिया जाए।

उन्होंने कहा कि वन विभाग को गुरुकुल परिसर, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई, पौधारोपण और हरियाली बढ़ाने के निर्देश दिए गए।बिजली विभाग को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए अलग से जनरेटर और बैकअप की व्यवस्था की जाए और तारों को व्यवस्थित किया जाए। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर डॉक्टरों की टीम, एम्बुलेंस, फस्र्ट एड किट और सभी आवश्यक दवाओं के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि एक अस्थायी मेडिकल कैंप भी स्थापित किया जाए। फायर विभाग को कार्यक्रम स्थल पर फायर टेंडर और अग्निशमन उपकरणों के साथ अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और नगर निकाय विभाग को कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, साफ-सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। शहर के मुख्य मार्गों की विशेष सफाई करवाई जाए।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और हर विभाग अपना नोडल अधिकारी नियुक्त करे। सभी तैयारियों की अंतिम रिहर्सल 30 अक्टूबर को की जाएगी।

इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया, ओएसडी डा. राजेंद्र विद्यालंकार, गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर प्रवीन कुमार, एसडीएम पिहोवा डॉ. राहुल कनवारिया, एसडीएम अमन कुमार, एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी, एसडीएम थानेसर राजेश कुमार सोनी, नगराधीश आशीष कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED NEWS

Most Popular