Haryana Board News : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ व सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सभी अराजकीय अस्थायी विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के एनरोलमेंट एवं पंजीकरण आवेदन ऑनलाइन करने हेतु विभिन्न तिथियां निर्धारित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 19 अक्तूबर 2026 से 5 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात 100 रुपए विलंब शुल्क सहित 6 से 10 नवंबर, 200 रुपए विलंब शुल्क सहित 11 से 15 नवंबर तथा 300 रुपए विलंब शुल्क सहित 16 से 20 नवंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, 1000 रुपए विलंब शुल्क सहित आवेदन करने की अंतिम अवधि 21 से 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आवेदन पत्रों में त्रुटियों के सुधार के लिए 27 से 30 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि सभी संबंधित विद्यालयों को निर्धारित समयावधि के दौरान विद्यार्थियों के नामांकन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने तथा आवेदन पत्रों में आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी है।
इस संबंध में किसी भी प्रकार की ऑनलाइन रिटर्न भरते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के लिए हेल्पलाइन दूरभाष नंबर 01664-254300, 254302 एवं दूरभाष नंबर 01664-244171 से 176 Ext.110 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ई-मेल[email protected] पर मेल भेजी जा सकती हैं।

