Tuesday, August 11, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जाेरों पर, प्रतिभागी टीमों का...

रोहतक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जाेरों पर, प्रतिभागी टीमों का चयन

रोहतक : अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार के निर्देशानुसार 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। एक ओर जहां परेड में शामिल टुकडिय़ा लगातार अभ्यास कर रही है वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमें तथा सामूहिक योगाभ्यास के विद्यार्थी भी निरंतर पसीना बहा रहे है। जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय पर्व के गरिमा को मद्देनजर रखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जारी है।

रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए गठित टीम ने स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में सांस्कृतिक टीमों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रतिभागी टीमों के प्रभारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले विद्यालयों में लाढ़ौत स्थित गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का मलखंब व योगा, मॉडल स्कूल मुख्य ब्रांच का ऑर्केस्ट्रा, लाखनमाजरा खंड राजकीय विद्यालय का हरियाणवी डांस, पठानिया पब्लिक स्कूल, उपकार स्कूल, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, जेड ग्लोबल स्कूल, स्वामी नित्यानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जॉन वेस्ले कान्वेंट स्कूल, संस्कार वैली स्कूल, कलानौर स्थित राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ विद्यालय, आईबी स्कूल, शिक्षा भारती स्कूल एवं सांगवान इंटरनेशनल स्कूल शामिल रहे। सभी सांस्कृतिक टीमों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।

इन टीमों का किया गया चयन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चयन समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अवलोकन के उपरांत प्रतिभागी टीमों का चयन किया। इन टीमों में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, सांगवान इंटरनेशनल स्कूल, जॉन वेस्ले स्कूल, पठानिया पब्लिक स्कूल, संस्कार वैली स्कूल, मॉडल स्कूल, लाखनमाजरा खंड राजकीय विद्यालय, लाढौत गुरुकुल शामिल है।

परेड के लिए 8 टुकड़ियां कर रही है अभ्यास

स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में डीएसपी तनुज शर्मा परेड कमांडर के नेतृत्व में विभिन्न टुकडिय़ा परेड में शामिल होगी। स्टेडियम परिसर में यह टुकड़ियां निरंतर अभ्यास कर रही है। हरियाणा पुलिस महिला की टुकड़ी पीएसआई संतोष, हरियाणा पुलिस पुरुष की टुकड़ी पीएसआई गौरव छोक्कर, होमगार्ड की टुकड़ी एसआई अशोक कुमार, एनसीसी गल्र्ज की टुकड़ी अंडर ऑफिसर निक्की, एनसीसी ब्वॉयज की टुकड़ी सीनियर अंडर ऑफिसर केशव, गल्र्ज गाइड की टुकड़ी यशवी, ब्वॉयज स्काउट की टुकड़ी रजित तथा प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी सात्विक के नेतृत्व में अभ्यास कर रही है ताकि भव्य परेड का आयोजन हो सके।

इस अवसर पर कलानौर के खंड शिक्षा अधिकारी संजय हुड्डा, प्राचार्या अंजना नंदा, प्राचार्या कृष्णा रंजन व प्राचार्या सुनीता के अलावा अन्य संबंधित प्रतिभागी टीमों के प्रभारी व विद्यार्थी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular