Friday, August 14, 2026
Homeशिक्षाMDU की एमएड एवं एमएड स्पेशल एजुकेशन की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी से 

MDU की एमएड एवं एमएड स्पेशल एजुकेशन की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी से 

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा एम.एड तथा एम.एड स्पेशल एजुकेशन (रेगुलर एवं री-अपीयर) पाठ्यक्रमों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि एम.एड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर (रेगुलर एवं री-अपीयर) तथा चतुर्थ सेमेस्टर (केवल री-अपीयर), एमएड स्पेशल के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर (रेगुलर एवं री-अपीयर) तथा चतुर्थ सेमेस्टर (केवल री-अपीयर) की प्रायोगिक परीक्षाएं विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों एवं संबद्ध कॉलेजों में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा की विस्तृत डेट शीट शीघ्र ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र भी एमडीयू पोर्टल पर जल्द जारी किए जाएंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular