रोहतक पुलिस की टीम ने गांव पोलंगी में हुए दोहरे हत्याकांड की वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि 13 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली की गांव पोलंगी में दो व्यक्तियों की हत्या हुई है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक युवकों की पहचान कर्मबीर व कुलदीप पुत्रान जयनारायण निवासी पोलंगी के रुप में हुई। मृतक युवकों के भाई जगमेन्द्र की शिकायत के आधार पर थाना आईएमटी में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जगमेन्द्र 6 भाई है जिनमे से किसी कारण 3 भाइयो की पहले मौत हो चुकी है। जगमेन्द्र अपने भाई कुलदीप व कर्मबीर के साथ रहता है। साल 2024 मे गांव के ही सन्नी ने जगमेन्द्र व उसके भाई कर्मबीर पर ट्रैक्टर से टक्कर मारी थी। जिस संदर्भ में जगमेन्द्र व उसके भाई कर्मबीर ने थाना आईएमटी मे मामला दर्ज करवा हुआ है। जिस कारण सन्नी के परिवार वाले जगमेन्द्र व उसके भाइयों से रंजिश रखने लगे व मामला वापस लेने के लिए कई बार धमकी दी। दिनांक 13 फरवरी 2026 को जगमेन्द्र बाहर से अपने घर पहुंचा तो गांव के रणधीर, मनोज, दिनेश, अमित, सन्नी, गौरव व अन्य परिवार के सदस्य अपने हाथों में तलवार, ईट से कुलदीप व कर्मबीर को मार रहे थे। युवकों ने जगमेन्द्र को भी मारने की धमकी दी। जगमेन्द्र वहां से अपनी जान बचाकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहा से निकल गया। युवक कर्मबीर व कुलदीप की हत्या कर मौके से फरार हो गए।
मामले की जांच सीआईए-2 स्टाफ पीएसआई विकास द्वारा अमल में लाई गई। 17 मार्च को आरोपी दिनेश व विनोद पुत्रान रणधीर निवासीगण पोलंगी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

