प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा-“गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। एक नैसर्गिक मनोरंजनकर्ता और बहुमुखी कलाकार के रूप में उन्होंने कई पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से अनगिनत लोगों के जीवन में खुशी और हंसी बिखेरी। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
बता दें कि प्रसिद्ध अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम को निधन हो गया। वह फेंफड़ों की समस्या के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती। वह 84 साल के थे। उनका जन्म 1941 जनवरी को जयपुर के एक सिंधी हिंदू परिवार में जन्मे असरानी ने अभिनय की शुरुआत थिएटर से की थी। असरानी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।

