Saturday, August 15, 2026
Homeदिल्लीकेजरीवाल पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- 11 वर्षों से प्रधानमंत्री भी...

केजरीवाल पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- 11 वर्षों से प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है, तो क्या हरियाणा सरकार…

Delhi Elections : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। इस बीच पीएम मोदी आज यानी बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है- AAP-दा नहीं सहेंगे… बदल के रहेंगे!”

केजरीवाल पर जमकर बरसे पीएम मोदी

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला बनाने के आरोप पर पीएम मोदी केजरीवाल पर जमकर बरसें। पीएम ने दिल्ली के मतदाताओं से कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं।

हार के डर से आपदा वाले घबरा गए हैं। क्या हरियाणा के लोग दिल्ली से अलग हैं? दिल्ली का हर निवासी हरियाणा द्वारा भेजा गया यही पानी पीता है। पिछले 11 सालों से ये प्रधानमंत्री भी वही पानी पीता है, दिल्ली के उच्च न्यायधीश भी यही पानी पीते है। क्या, हरियाणा बीजेपी अपने प्रधानमंत्री और न्यायधीशों को जहरीला पानी पिलाएगी क्या?

पीएम मोदी ने कहा कि गलतियों को माफ करना भारत के नागरिकों का उदार चरित्र है, लेकिन जो लोग जानबूझकर गलत नीयत से पाप करते हैं, उन्हें न तो दिल्ली कभी माफ करती है और न ही देश।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular