Friday, August 14, 2026
Homeखेल जगतयुवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी से पीएम मोदी ने की मुलाकात

युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी से पीएम मोदी ने की मुलाकात

PM Modi Vaibhav Suryavanshi:पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. इस दौरान पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर आईपीएल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से पीएम मोदी ने मुलाकात की. वैभव सूर्यवंशी के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे.

Image

इस मुलाकात की तस्वीर खुद पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स X पर शेयर की.

 

PM Modi Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल के इस सीजन में मचाया तहलका 

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन आईपीएल में तहलका मचा दिया था. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे. इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे. उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था.

Image

ये भी पढ़ें- अंकिता भंडारी मर्डर केस में तीनों आरोपी दोषी करार

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular