कुरुक्षेत्र :हॉकी हरियाणा की तरफ से नरवाना में सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र हॉकी टीम ने सोनीपत की टीम को 3-0 से पराजित करके कांस्य पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर हॉकी के सेवानिवृत चीफ कोच गुरविन्द्र सिंह ने खिलाडिय़ों के साथ-साथ प्रशिक्षक सोहन लाल, नरेन्द्र ठाकुर व साहिल को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
हॉकी कुरुक्षेत्र के प्रधान विकासदीप संधू व सचिव गुरविन्द्र सिंह ने खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र हॉकी की सब जूनियर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह टीम सेमिफाइनल में कैथल की टीम से हारी थी। इस हार के बाद कुरुक्षेत्र की टीम ने सोनीपत की टीम को शूटआउट समय में 3-0 से पराजित किया। हालांकि दोनों टीमें निर्धारित समय में एक-एक गोल से बराबर रही थी। इस प्रकार कुरुक्षेत्र की टीम को शूट आउट में 3-0 से जीत हासिल हुई।
हॉकी कोच सोहन लाल, हॉकी कोच नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि हॉकी कुरुक्षेत्र की तरफ से 19 जून से 23 जून तक नरवाना में सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की टीम के खिलाड़ी अमितोज सिंह,सहजदीप सिंह संजय,आर्यन, ब्रिजेश प्रसाद, सुमित, विश्वजीत, वासू राणा, मोहित झुंझार, साहिल, निखिल, शुभंम, अनिकेत,आदित्य,खुश, दिपांशु राठी,गर्ग गिल,जश्न रमन खिलाडिय़ों ने अलग-अलग मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र की टीम को कांस्य पदक जीताने का काम किया।