BIHAR BUDGET 2025: सोमवार को बिहार विधानसभा में वित्तमंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया. नीतीश सरकार के इस बजट पिटारे में महिलाओं के लिए कई सौगात देखने को मिली. अपने बजट भाषण में सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरु की जायेगी.
पिंक बस सेवा में ड्राइवर और कंडक्टर सब महिलायें
पिंक बस की खासियत यह होगी कि इस बस को चलाने वाली ड्राइवर भी महिला होगी और कंडक्टर भी महिला ही होगी. इस बस में केवल महिलायें ही सफर करेंगी. सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि राज्य के सभी प्रमुख शहरों में महिला वाहन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जायेगी. महिलाओं को प्रशिक्षण देने का काम महिलाएं ही करेंगी. वाहन प्रशिक्षण केंद्र में महिला प्रशिक्षक ही ट्रेनिंग देगीं. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से संचालक चालक, कंडक्टर और इको मेनटेनेंस स्टाफ के पद पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था होगी.
महिलाओं के लिए कई सौगात
पिंक बस सेवा के अतिरिक्त महिलाओं के लिए अन्य कई सौगात सरकार की ओर से दी जाएगी. पटना में महिलाओं के लिए चलंत व्यायामशाला की स्थापना की जायेगी. इसमें प्रशिक्षक महिलाएं होंगी. गरीब कन्याओं के विवाह हेतु सभी प्रखंडों में कन्या विवाह मंडप का निर्माण किया जायेगा. तमाम शहरों में पिंक महिला टॉयलेटों की जायेगी.
महिला रोजगार को बढ़ाने के लिए ई रिक्शा सीखने के लिए नियुक्ति
महिला रोजगार को बढ़ाने के लिए ई रिक्शा आदि सीखने के लिए भी नियुक्ति की जाएगी. महिलाओं के लिए संचालित छठ पूजा के लिए धार्मिक पर्यटक बनाया जाएगा. महिलाओं के लिए संचालित छठ पूजा के लिए धार्मिक पर्यटक बनाया जाएगा. महिला पुलिसकर्मियों के लिए आस-पास रहने की व्यवस्था की जायेगी.