रोहतक में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे है। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को सुबह से जगह-जगह लोग लंबी कतारों में खड़े हुए नजर आए । लोगों का कहना बुकिंग होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं उपायुक्त सचिन गुप्ता ने खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में घरेलू गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने विभाग के माध्यम से कहा कि जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी करने वालों की निगरानी की जाये। यदि इस संदर्भ में किसी गैस एजेंसी के खिलाफ कोई शिकायत प्राप्त होती है तो तुरंत कार्रवाई करें।

