Panipat News: हरियाणा के पानीपत में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 12 वर्षीय लड़की गर्भवती हो गई और उसने अपने जीजा पर रेप के आरोप लगाए हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पेट में दर्द होने लगा और उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां जांच के दौरान पता चला कि लड़की के गर्भ में दो महीने का बच्चा है।
लड़की के गर्भवती होने का पता लगते ही परिवार के होश उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव में एक ईंट भट्ठे पर बिहार के शेखपुरा का एक परिवार मजदूरी करता है। परिवार में महिला, उसका पति, 5 बेटे और बेटियां हैं। जिनमें से उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
बताया जा रहा है 2 महीने पहले ये परिवार बिहार में ही था और इस दौरान एक दिन लड़की के माता-पिता खेतों में धान काटने के लिए गए हुए थे। उस दौरान घर पर सिर्फ 12 वर्षीय लड़की अकेली थी और तभी उसका जीजा घर पर आया और अपनी साली के साथ अवैध संबंध बना लिए.
यहां सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस मामले के पता चलने के बाद पीड़िता की मां ने अपने दामाद पर कार्रवाई करने से मना कर दिया है। वहीं जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो पीड़िता की मां ने उनसे कहा कि वो नहीं चाहती की उनके दामाद पर कोई भी कार्रवाई क्योंकि इससे उसकी बड़ी बेटी का घर उजड़ जाएगा। पीड़िता की मां ने अस्पताल में डॉक्टर्स से लड़की का गर्भपात करने की गुहार लगाई।