Monday, February 2, 2026
Homeहरियाणागुरुग्राम में ऑनलाइन तरीके से चल रहे देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़

गुरुग्राम में ऑनलाइन तरीके से चल रहे देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़

गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने ऑनलाइन तरीके से चल रहे देह व्यापार का खुलासा हुआ है. इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ धाराओं में केस दर्ज किया गया. इस मामले में एसीपी मुख्यालय सुशीला के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले का पर्दाफाश किया गया. इस इलाके में ऑनलाइन तरीके से देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा है. इसमें ऑनलाइन तरीके से ग्राहकों से कॉन्टेक्ट कर युवतियों की कीमत तय की जाती है.

पुलिस की टीम ने दो पुलिसकर्मियों को ग्राहक बना दिया है. पुलिसवालों ने दलाल से जब फोन पर संपर्क किया तो उसने वॉट्सऐप पर मैसेज करने के लिए कहा जब वॉट्सऐप पर मैसेज किया गया तो दलाल ने कई युवतियों के फोटो भेजे और उनके रेट भी बताए. पांच हजार रुपए दो युवतियों का चयन किया गया. दलाल ने इन युवतियों को एक कार से न्यू कॉलोनी स्थित होटल गजल इन के लिए भेजा. जब पुलिसकर्मी होटल के बाहर पहुंचा तो एक कार रुकी थी.

इस कार में दो युवतियां समेत एक ड्राइवर था. आरोपियों के पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ड्राइवर की पहचान  हिसार के आदमपुर निवासी बाबुल शेख के रूप में हुई. अन्य दोनों युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं.

 

RELATED NEWS

Most Popular