Wednesday, September 3, 2025
Homeदेशहरियाणा में बदलाव का 1 साल : नायब सिंह सैनी ने अपनी...

हरियाणा में बदलाव का 1 साल : नायब सिंह सैनी ने अपनी कार्यशैली से जनता का अर्जित किया विश्वास

हरियाणा की राजनीति में 13 मार्च 2024 का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। इसी दिन एक साधारण किसान परिवार से निकले नायब सिंह सैनी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लंबे समय से बड़े राजनीतिक घरानों के इर्द-गिर्द सिमटी सत्ता में यह एक नए दौर की शुरुआत थी—सादगी, सेवा और समर्पण की।

शपथ के समय विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषकों ने उनकी क्षमता पर सवाल उठाए। विपक्ष ने दावा किया था कि भाजपा मुश्किल से दस सीटें ला पाएगी और सैनी के पास बदलाव लाने के लिए समय भी बहुत कम है। लेकिन अगले छह महीनों में सैनी ने जनता के बीच जाकर यह धारणा बदल दी।

गांव की चौपालों से लेकर शहर की गलियों तक सीधे संवाद, गरीब परिवारों तक पहुंच और समस्याओं का तुरंत समाधान उनकी कार्यशैली की पहचान बनी। नतीजतन, अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया।

16 अक्टूबर 2024 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सैनी ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी राजनीति वायदे करने की नहीं, बल्कि उन्हें निभाने की है। युवाओं को रोजगार और जनता को त्वरित राहत देकर उन्होंने इसका संदेश भी दिया।

CET परीक्षा में नई पहल

हरियाणा में पहली बार CET परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने के लिए विशेष बसें उपलब्ध कराई गईं। यहाँ तक कि बस छूटने की स्थिति में पुलिस अधिकारियों ने अपनी गाड़ियों से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचाया। यह कदम सरकार की संवेदनशील कार्यशैली की मिसाल माना गया।

 बदलाव की झलकियाँ

  • महिलाएँ : लाडो लक्ष्मी योजना के तहत ₹2100 मासिक सहायता
  • गरीब परिवार : 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 30 गज प्लॉट और 2.5 लाख रुपए आवासीय सहायता
  • स्वास्थ्य : सभी जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस व उपचार सुविधा
  • युवा व खेल : 1,489 खेल नर्सरियां, 37 हजार खिलाड़ी लाभान्वित
  • कानून व्यवस्था : 1,300 जेल वार्डर भर्ती, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई
  • विकास परियोजनाएं : नरवाना में 206 करोड़ ₹ की योजनाएं, सरस्वती अभयारण्य का विस्तार
  • प्रशासनिक सुधार : डीसी-एसपी को हर महीने गांवों में रात्रि प्रवास का आदेश

 जनता का भरोसा

एक साल के कार्यकाल में सैनी ने अपनी कार्यशैली से जनता का विश्वास अर्जित किया। गाँव-गाँव और शहर-शहर में उनका नाम “जनता का लाड़ला नायब” के रूप में गूँज रहा है। आने वाले वर्षों में यह भरोसा हरियाणा को उम्मीद से विश्वास और विश्वास से विकास की नई दिशा देने की ओर अग्रसर करेगा।

 

RELATED NEWS

Most Popular