Rohtak News : रोहतक नगर निगम ने गंदगी फैलाने वालों को सख्त हिदायत दी है। वहीं गंदगी फैलाने के जुर्म में 135 व्यक्तियों से जुर्माना वसूला गया है।
आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम सफाई कार्य में और अधिक सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत है तथा नगर निगम की टीमों द्वारा शहर में भिन्न-भिन्न स्थानो पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
सफाई कार्य की निगरानी निरंतर की जा रही है तथा सभी सफाई निरीक्षक व सहायक सफाई निरीक्षक को निर्देश है कि निरंतर अपने-अपने वार्डों में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे तथा कर्मचारियों की उपस्थित सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति रिपोर्ट भी चेक की जाए। नगर निगम द्वारा लेबर चौक से पुरानी आईटीआईपुल, पीपल वाली गली, कच्चा बेरी रोड, वार्ड नं. 20 इत्यादि स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
आयुक्त डॉ आंनद शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा पूर्व में आमजन से समाचार पत्रो के माध्यम से अपील की गई थी कि कूड़े को इधर-उधर न फेंके अन्यथा नगर निगम की टीम द्वारा गंदगी फैलाने वालो के विरूद्व कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अब टीमों द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है तथा गंदगी फैलाने वालो के चालान किए जा रहे है। पिछले दो दिनों में गदंगी फैलाने वाले 135 व्यक्तियों का चालान कर 31200 रुपए का जुर्माना वसूला। इसके अतिरिक्त नगर निगम की टीम बाजार क्षेत्र में छापामारी करते हुए सिंगल यूज/प्रतिबंद्वित प्लास्टिक बेचने वालो के 6 चालान कर 21500 रुपए का जुर्माना वसूला।