Friday, August 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअब 3000 रुपए में बनेगा सालभर के लिए FASTag: टोल टैक्स को...

अब 3000 रुपए में बनेगा सालभर के लिए FASTag: टोल टैक्स को लेकर नितिन गड़करी का बड़ा ऐलान

Toll Tax News: आम लोगों को टोल टैक्स में काफी राहत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने टोल टैक्स नियम में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। 15 अगस्त 2025 से 3,000 रुपए में फास्टैग  (FASTag ) आधारित वार्षिक पास ( Annua Passl) शुरू किया जा है।

गडकरी ने कहा, यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।

वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular