Sunday, July 7, 2024
Homeदेशमाता वैष्णो देवी मंदिर में अब श्रद्धालुओं प्रसाद में मिलेगा खास ताेहफा

माता वैष्णो देवी मंदिर में अब श्रद्धालुओं प्रसाद में मिलेगा खास ताेहफा

- Advertisment -
- Advertisment -

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक नई पहल शुरू की है। वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब प्रसाद के रूप में पौधा मिलेगा। यह जानकारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दी है।

जानकारी देते हुए सी.ई.ओ. श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग ने कहा कि समूचा त्रिकूट पर्वत मां वैष्णो देवी की वाटिका है, ऐसे में भक्त इन पौधों को प्रसाद के रूप में घरों में ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये पौधे तीर्थयात्रियों को मामूली कीमतों पर उपलब्ध होंगे। इसका शुभारंभ बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर भक्तों को पौधे वितरित कर किया। यह पहल श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के दिशा-निर्देशों अनुसार की गई है।

बता दें कि अभी हाल ही में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्तों पर सिगरेट और तंबाकू बेचने और उसके भंडारण पर बैन लगाया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular