Thursday, September 18, 2025
Homeदेशअब पंचकूला के चलेगी भाजपा की सियासत : बड़ौली बोले- मंगल कमल...

अब पंचकूला के चलेगी भाजपा की सियासत : बड़ौली बोले- मंगल कमल से पंचकमल में शिफ्ट होगा भाजपा प्रदेश कार्यालय

Rohtak News : भारतीय जनता पार्टी (BJP) का रोहतक से पार्टी का प्रदेश कार्यालय पंचकमल अब पंचकूला शिफ्ट होगा। इस बाद की जानकारी शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Badoli) ने रोहतक में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने कहा, 6 अप्रैल से पार्टी की गतिविधियां पंचकूला से चलेंगी।

बड़ौली ने कहा कि लंबे समय से रोहतक में ही भाजपा का प्रदेश स्तरीय कार्यालय रहा है। राजनीतिक दृष्टि से अब पंचकूला शिफ्ट किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रोहतक अभी भी प्रदेश कार्यालय रहेगा। कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के ज्यादा आवागमन के कारण ही पंचकूला प्रदेश कार्यालय शिफ्ट किया जा रहा है। भाजपा ने तीन प्रदेश कार्यालय बनाए हैं जिनमें गुरुग्राम, रोहतक और पंचकूला है। प्रदेश स्तरीय बैठकें क्षेत्रों के हिसाब से इन कार्यालयों में होती है।

भाजपा 10 से 12 अप्रैल तक चलाएगी गांव चलो अभियान

बड़ौली ने कहा कि 10, 11 और 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान चलेगा। हरियाणा में 6225 पंचायतें हैं। भाजपा के कार्यकर्ता चौपालों व गांवों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे और भाजपा की रीति नीति से अवगत कराएंगे। शहरों की बस्तियों में जाकर भी लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को बाबा भीम राव अंबेडकर की मूर्तियों और उसके आस पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलेगा और 14 को बाबा साहेब की मूर्तियों पर माल्यर्पण किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का स्वभाव ही लोगों को बरगलाने का रहा है। भाजपा सरकार कोई भी काम शुरू करती है तो कांग्रेस के लोग कोर्ट के माध्यम से अटकाने का काम करते हैं। झूठ बोलना और लोगों को भ्रम में डालना ही कांग्रेस की आदत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग बोलते थे कि हिसार एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होगी तो वे इस्तीफा दे देंगे, अब कांग्रेस के लोगों को इस्तीफा दे देना चाहिए। देश की जनता कांग्रेस को अच्छी तरह से समझ चुकी है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला प्रभारी सतेन्द्र परमार, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका और भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक मौजूद रहे।

RELATED NEWS

Most Popular