Thursday, January 29, 2026
Homeखेल जगतWPL में सफल नीलामी के बाद खुश दिखीं नीता अंबानी, टीम में...

WPL में सफल नीलामी के बाद खुश दिखीं नीता अंबानी, टीम में आई नई महिला खिलाड़ियों का किया स्वागत

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के लिए मुंबई इंडियंस की नई महिला टीम बनने पर संतोष जताया है। बेंगलुरु में नीलामी के बाद नीता अंबानी ने कहा, “आज हमने जो टीम बनाई है, उससे हम सभी बहुत खुश और संतुष्ट हैं। मुझे कमलिनी, नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी के मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन जाने पर गर्व है।”

चार नई खिलाड़ी टीम में शामिल

चार नए खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है, तमिलनाडु की 16 वर्षीय कमलिनी अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर नादिन डी क्लार्क, मध्य प्रदेश की ऑलराउंडर संस्कृति गुप्ता और राजस्थान की तेज गेंदबाज अक्षिता माहेश्वरी शामिल हैं।

नीता अंबानी ने एक संदेश में चारों नए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा, “हम मुंबई इंडियंस परिवार में आपका हार्दिक स्वागत करते हैं। मुंबई इंडियंस हमेशा युवा प्रतिभाओं की खोज और विकास करने की कोशिश करता रहा है। पिछले साल, हमने नीलामी में सजाना को चुना था। उसे टीम इंडिया के लिए खेलते देखना अद्भुत है।”

16 वर्ष की उम्र में WPL खेलेंगी कमलिनी

मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी को भी टीम में शामिल करने में कामयाबी हासिल की है। कमलिनी को मुंबई इंडियंस में शामिल करते हुए श्रीमती अंबानी ने कहा, “इस साल हम 16 वर्षीय कमलिनी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। पिछले कुछ समय से हम उनके खेल पर नज़र रख रहे थे और वह एक बहुत ही रोमांचक नई प्रतिभा है।”

RELATED NEWS

Most Popular