Saturday, September 28, 2024
Homeहरियाणारोहतकटेबल टेनिस में रोहतक की निया शर्मा ने जीता ब्रांज मेडल

टेबल टेनिस में रोहतक की निया शर्मा ने जीता ब्रांज मेडल

रोहतक। द लिटिल श्री स्कूल की तरफ से खेल रही निया शर्मा ने टेबल टेनिस में ब्रांज मेडल हासिल कर रोहतक का ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। शहर के ही विद्या श्री स्कूल में चल रहे खेल में अंडर 14 गर्ल्स में निया शर्मा ने यह मुकाम हासिल किया है।

खिलाड़ी के स्कूल पहुंचने पर सभी बच्चों व अध्यापकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने जीवन में और ऊंचाइंया छूने व अगले गेम्स में गोल्ड हासिल करने का लक्ष्य प्राप्त करने का आशीर्वाद उनको दिया। निया शर्मा इससे पहले प्रथम भारतीय टेबल टेनिस मैराथन 2019 में कांस्य पदक, प्रोमेथियस गोल्ड कप 2019 में रजत पदक,  तीसरे ओपन एस.आर.एस टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2020 में रजत पदक और चौथे ओपन एस.आर.एस टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2022 में रजत पदक  हासिल कर अपने स्कूल व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

वहीं निया शर्मा ने अभी तक जितने मेडल हासिल किए है उन सभी का श्रेय उन्होंने अपनी कोच भावना सैनी को दिया है। उनका कहना है कि वह अपनी कोच के माध्यम से ही इन ऊंचाईयों पर पहुंची है। आगे भी इन्हीं के मार्गदर्शन में वह गोल्ड मैडल हासिल करेंगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular