Rohtak News : सी.बी.एस.ई के समग्र शिक्षा एवं भाषा कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत के.वी.एम. पब्लिक स्कूल में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए समाचार पत्र वाचन (Newspaper Reading Competition) का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित समाचार पढ़ने की आदत विकसित करना, भाषा दक्षता, उच्चारण, शब्दावली, सामान्य ज्ञान तथा आत्मविश्वास में वृद्धि करना था। विद्यार्थियों ने विभिन्न हिंदी एवं अंग्रेज़ी समाचार पत्रों से समाचारों का प्रभावशाली एवं स्पष्ट वाचन प्रस्तुत किया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों का मूल्यांकन उच्चारण, प्रवाह, स्पष्टता, आत्मविश्वास तथा प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती मीना कौशिक जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाचार पत्रों का नियमित अध्ययन विद्यार्थियों को देश-दुनिया की नवीनतम घटनाओं से अवगत कराता है तथा उनकी विश्लेषणात्मक सोच और संप्रेषण क्षमता का विकास करता है।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के साथ हुआ।


