Friday, June 19, 2026
Homeदिल्लीनीट यूजी री-परीक्षा : हरियाणा रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे...

नीट यूजी री-परीक्षा : हरियाणा रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे अभ्यर्थी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट यूजी री-परीक्षा (NEET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुपालन में राज्य परिवहन निदेशालय, हरियाणा द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत अभ्यर्थियों को 20 जून 2026 को परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए तथा 21 जून 2026 को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की साधारण (ऑर्डिनरी) बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को अपना वैध नीट प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) प्रस्तुत करना होगा।  यह पहल विद्यार्थियों के हितों के प्रति हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा यह सुनिश्चित करेगी कि नीट पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।

RELATED NEWS

Most Popular