NEET UG Re Exam Date: नीट यूजी 2026 (NEET UG) की परीक्षा रद्द करने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने अब दोबारा पेपर की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 21 जून को होगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से कहा गया कि, भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः-परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें। वहीं NTA की ओर से स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। स्टूडेंट्स 01140759000 और 01169227700 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।
बता दें कि NEET परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। परीक्षा में करीब 22.79 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। पेपर लीक के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 12 मई को इस परीक्षा को रद्द कर दिया था।

