Wednesday, July 3, 2024
HomeदेशNEET PG 2024 : 18 को जारी होंगे एडमिट कार्ड, 23 जून...

NEET PG 2024 : 18 को जारी होंगे एडमिट कार्ड, 23 जून को होगी परीक्षा

- Advertisment -
- Advertisment -

NEET PG 2024 : नीट पीजी की परीक्षा ऑनलाइन मोड में 23 जून को आयोजित करवाई जाएगी। एडमिट कार्ड नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से 18 जून से डाउनलोड होंगे। वहीं बोर्ड द्वारा परीक्षा के नतीजों की घोषणा 15 जुलाई 2024 तक की जानी है।

इससे देश में पीजी कोर्स में एनरोलमेंट कर सकेंगे। नीट पीजी के स्कोर पर मेडिकल कॉलेजों की 50 फीसदी सीटों पर सेंट्रल कोटे से एडमिशन मिल जाता है। परीक्षा को लेकर सोमवार को डेमो एग्जाम कराया गया है, जिससे विद्यार्थी अपनी तैयारियों का आकलन कर सकें।

पीजी में एडमिशन के लिए कोई भी राज्य सरकार व कोई भी मेडिकल कॉलेज अपने स्तर पर एग्जाम आयोजित नहीं कर सकता। वहीं 2024 के शेड्यूल के अनुसार इस साल करीब बीस दिनों के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। नीट पीजी 2024 के लिए देशभर में 259 सेंटर बनाए जाएंगे।

बता दें कि एग्जाम से एक महीने पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेस ने नीट पीजी एग्जाम के पैटर्न में बदलाव किया है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं
  • होम पेज पर “NEET PG Admit Card 2024.” लिंक पर क्लिक करें
  • आपको एक लॉगिन पोर्टल पर निर्देशित किया जाएगा जहां आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • NEET PG 2024 एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular