Tuesday, April 15, 2025
Homeखेल जगतमुस्कान ने 6वीं हरियाणा राज्यस्तरीय रेस वॉक चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

मुस्कान ने 6वीं हरियाणा राज्यस्तरीय रेस वॉक चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

कुरुक्षेत्र : चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रदेश स्तरीय 6वीं हरियाणा राज्यस्तरीय रेस वॉक चैम्पियनशिप में  मुस्कान ने स्वर्ण पदक जीता है। कोच रजत पांचाल व दूसरे खिलाड़ियों ने मुस्कान को बधाई दी।

कोच रजत ने कहा कि 6वीं हरियाणा राज्य रेस वॉक चैम्पियनशिप का आयोजन 30 मार्च 2025 को हुआ था। इस प्रतियोगिता में मुस्कान ने खूब पसीना बहाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इससे अकेडमी, कोच, गूंज वेलफेयर क्लब व मुस्कान के माता-पिता का नाम रोशन हुआ है। इस प्रतियोगिता में जतिन ने भी भाग लिया था जिसने चौथा स्थान प्राप्त किया। मुस्कान ने पिछले कुछ समय में एक के बाद एक करके कई उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले महीने ही आयोजित हरियाणा यूथ गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था।

उन्होंने कहा कि पांचाल स्पोर्ट्स अकेडमी को समाजहित में कार्यकर्ता संस्था गूंज वेलफेयर क्लब के तत्वधान में चलाया जा रहा है। मुस्कान की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने पर गूंज वेलफेयर क्लब ने सहयोग किया और पिछले 2 वर्षों से अकेडमी में मुस्कान को एथलेटिक का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप मुस्कान ने राज्यस्तीय खेल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने बताया कि गूंज वेलफेयर क्लब पांचाल स्पोट्र्स अकेडमी के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर खिलाडिय़ों व 14 वर्ष से कम आयु के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को वर्ष 2020 से निंशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अकेडमी आगे भी ऐसे बच्चों की मदद करती रहेगी। जो बच्चा खेलों में रुचि रखता है वो उनके अकेडमी में आकर संपर्क कर सकता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular