Thursday, September 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में चार बच्चों के पिता की पिटाई के दो दिन बाद...

रोहतक में चार बच्चों के पिता की पिटाई के दो दिन बाद मौत, पुलिस जांच में जुटी

रोहतक : गढ़ी मोहल्ला में चार बच्चों के पिता की पिटाई के दो दिन बाद मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक संजय रेती रोडी मेटिरियल की दुकान पर काम करता था। सीमेंट के कट्टे को लेकर हुई कहासुनी के दौरान उनकी पिटाई की गई और दो दिन बाद घर पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को मृतक के पोस्टमार्टम होगा।

मृतक की पत्नी रोशनी ने मीडिया के सामने कहा कि वह काम पर गई हुई थी, दिन के समय आई तो उनके पती संजय घर पर ही लेटे हुए थे। देखा तो उनके शरीर पर चोट के निशान बने हुए थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि पंडित जी ने उनके साथ मारपीट की है। मारपीट इतनी की है कि शरीर पर चोट व पिटाई के निशान बिल्कुल साफ दिखाई दे रहे है। अस्पताल में लेकर गए थे, लेकिन वहां से भी वापस भेज दिया गया। मृतक की आंटी पूजा ने बताया कि वह घर की तरफ से गुजर रही थी तो देखा की घर से रोने की आवाज आ रही है। संजय से पूछा तो उसने बताया कि पंडित ने ठडों से जोरदार पिटाई की है। पैर से खून भी निकलने लगा था। लेकिन शुक्रवार सुबह के समय संजय जोर- जोर से रोने लगा और कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई।

जानकारी देते हुए मृतक के परिजन।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का सांया

पत्नी रोशनी ने बताया कि हमारे पास चार बच्चें है। परिवार का पालन पोषण करने वाले सिर्फ वहीं थे। बच्चों की हर तरह की परवरिश से लेकर वहीं पालन पोषण करते थे। लेकिन अब पिता का सांया उठने के बाद से संकट छा गया है। ऐसे में बच्चों का कैसे पालन पोषण होगा। परिजनों ने पुलिस से अपील की है कि हमें न्याय चाहिए। क्योंकि छोटे छोटे चार बच्चों के सिर से पिता का सांया उठा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular