Haryana Nikay Chunav : भारतीय जनता पार्टी ने पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए अपने पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सभी 26 वार्ड के लिए प्रत्याशियों के नाम हैं। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की पत्नी कुसुम भट्ट को वार्ड 26 से मैदान में उतारा गया है।
वहीं अंबाला सदर नगर परिषद चुनाव के लिए वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की संशोधित सूची जारी की गई है। बता दें कि शुक्रवार को बीजेपी ने 9 नगर निगमों के लिए मेयर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी।
यहां देखें पूरी लिस्ट …
अंबाला सदर नगर परिषद चुनाव की नई सूची जारी…
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री @MohanLal_Badoli जी से विचार विमर्श कर प्रदेश चुनाव समिति ने हरियाणा में होने वाले अंबाला सदर नगर परिषद चुनाव 2025 के लिए वार्ड पार्षद प्रत्याशी (संशोधित सूची) हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/7WTLngpKgx
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) February 16, 2025