Wednesday, September 16, 2026
Homeहरियाणानगर निगम चुनाव : AAP ने सोनीपत और अंबाला के लिए...

नगर निगम चुनाव : AAP ने सोनीपत और अंबाला के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Haryana News : आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा में होने वाले आगामी नगर निगम चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए सोनीपत और अंबाला नगर निगम चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है।

सोनीपत: सतवीर सिंह आर्य होंगे मेयर पद के उम्मीदवार

सोनीपत नगर निगम के लिए आम आदमी पार्टी ने *सतवीर सिंह आर्य* को अपना मेयर प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही, विभिन्न वार्डों के लिए पार्षदों के नामों का भी ऐलान किया गया है:

  • वार्ड नंबर 1: योगेश
  • वार्ड नंबर 17: विकास
  • वार्ड नंबर 19: विकास दहिया
  • वार्ड नंबर 22: शेर मोहम्मद

    वहीं अंबाला नगर निगम चुनाव को मजबूती से लड़ने हेतु पार्टी ने ‘आप’ हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता सुमित हिंदुस्तानी को अंबाला नगर निगम चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए भी चार प्रमुख वार्डों के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है:

  • वार्ड नंबर 4: सुखविंदर सिंह (हैप्पी)
  • वार्ड नंबर 6: ज्योति
  • वार्ड नंबर 13: अंशिका यादव
  • वार्ड नंबर 16: हरनेक सिंह
RELATED NEWS
spot_img

Most Popular