Tuesday, March 17, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU ​​​​​​​में एमटेक सिविल इंजीनियरिंग-ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम शुरू होगा

MDU ​​​​​​​में एमटेक सिविल इंजीनियरिंग-ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम शुरू होगा

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) का यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सत्र 2024-2025 से नया पाठ्यक्रम- एमटेक सिविल इंजीनियरिंग-ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग प्रारंभ करेगा।
यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने यूआईईटी में सत्र 2024-25 से नया पाठ्यक्रम एमटेक सिविल इंजीनियरिंग-ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी है। प्रो. युद्धवीर सिंह ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में 30 सीटें उपलब्ध रहेंगी और इसमें प्रवेश की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह और उनकी टीम को इस नए पाठ्यक्रम के लिए बधाई दी है।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि यह नया पाठ्यक्रम रोजगार की संभावनाओं से परिपूर्ण है। इस पाठ्यक्रम से विकसित भारत की संकल्पना में प्रभावी योगदान दिया जाएगा।
RELATED NEWS

Most Popular