Monday, October 21, 2024
HomeदुनियाMP News :धार्मिक नगरी उज्जैन का विकास अब हरिद्वार की दर्ज पर...

MP News :धार्मिक नगरी उज्जैन का विकास अब हरिद्वार की दर्ज पर होगा, CM मोहन यादव ने दी जानकारी

MP News : हरिद्वार की तर्ज पर साधु संत, अखाड़ों के महामंडलेश्वर और समाज के हर वर्ग के लिए उज्जैन का विकास होगा। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। यह कार्य उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम होगा। सीएम कहा कि हरिद्वार की तर्ज पर धार्मिक नगरी उज्जैन को साधु संत और अखाड़ों के महामंडलेश्वर व समाज के हर वर्ग के लिए विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बोले कि नगरी में परमानेंट आश्रम बनाएंगे। उसके बाद समाज के हर वर्ग के लिए धर्मशाला की योजना भी लाएंगे। 12 साल में एक बार जो सिंहस्थ पर्व उज्जैन में होता है उसमें समाज के हर वर्ग को व साधु संतों महामंडलेश्वर की सुविधा के लिए सरकार कदम उठाएगी। साधु संतों को कथा करने के लिए जमीन पंडाल की जरूरत होती है। हरिद्वार में सभी साधु संतों के पास अच्छे आश्रम पर्याप्त जगह है।

सीएम ने आगे कहा कि हम साधु संत, सभी अखाड़ों के महामंडलेश्वरों को आमंत्रित कर उनके लिए परमानेंट व्यवस्था करेंगे। बारिश में कीचड़ व अन्य समस्या होती है उससे निजात दिलाने व अन्य बातों को ध्यान में रखा गया है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इस योजना को बनाया गया है। वर्ष 2028 का जो सिंहस्थ है उससे पूर्व परमानेंट इंफ्रास्ट्रक्चर पुल, पुलिया और फोरलेन रोड बनाई जाएंगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular