Monday, August 3, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में 18 जून को आयोजित होगी जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना...

रोहतक में 18 जून को आयोजित होगी जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक 

रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की अध्यक्षता में 18 जून को स्थानीय जिला विकास भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया जायेगा।

इस बैठक का आयोजन जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए के सभागार में 18 जून को दोपहर बाद 2 बजे होगा। सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक के एजेंडे में 12 शिकायतें शामिल की गई है।

महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी 18 जून को इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए एजेंडे में शामिल शिकायतों की सुनवाई करेंगी तथा संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के निपटारे बारे आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी। सभी विभागाध्यक्ष इस बैठक में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular